logo

‘अरे, महिला हो, कुछ जानती हो?’ नीतीश कुमार ने सदन में फिर खोया आपा, इस MLA से कही ये बात 

nitish24.jpg

पटना 

सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से विधानसभा में अपना खो दिया औऱ एक महिला विधायक को कुछ ऐसा कह दिया जो नहीं कहना था। विधानसभा में आज नीतीश ने राजद की एक महिला विधायक रेखा देवी को कहा, "अरे, महिला हो। कुछ जानती हो? पता नहीं क्या-क्या बोल रही है। आपको पता है कि महिलाओं की क्या स्थिति थी। 2005 के बाद ही महिलाओं की स्थिति ऐसी हुई।“ 


दरअसल रेखा देवी के आरोपों पर नीतीश कुमार आपे से बाहर हो गये और फिर जमकर बरसे। दूसरी ओऱ उनके बयान को आरजेडी समेत विपक्षी दलों ने महिलाओं का अपमान बताया है। नीतीश कुमार ने कहा, 'अरे, महिला हो। कुछ जानती नहीं हो। बोल रही है, कहां से आकर। इन लोगों के साथ आकर। अरे 2005 के बाद ही न महिला को आगे बढ़ाए हैं। ऐसे ही बोल रही हो, फालतू। इसीलिए हम कह रहे हैं कि चुपचाप सुनो।' 


विधानसभा में इसके बाद भी आरजेडी के विधायक हंगामा करने लगे। इसके बाद नीतीश कुमार ने पूछा कि क्या हुआ। कहा, ‘सुनोगे नहीं। हम तो सुनाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने तो सबके लिए तय कर दिया कि उन्हें आरक्षण मिले। हमने आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 50 से 75 तक कर दिया है।“


 

Tags - Nitish KumarRJDBihar News