logo

बिहार में 1 अप्रैल से बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई TOD टैरिफ लागू: दिन में सस्ती, शाम में महंगी होगी दर 

bihar_bijli.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एक अप्रैल से आज बुधवार से बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई टीओडी (Time of Day) टैरिफ लागू हो गई है। नई टीओडी टैरिफ लागू होने से बिजली की दर अब दिन और रात के समय अलग-अलग तय की जाएगी। कृषि कनेक्शन को छोड़कर सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई दरें रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक प्रति यूनिट 3.87 रुपए (सरकार की सब्सिडी 3.30 रुपए/यूनिट शामिल) है। वहीं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रति यूनिट 2.30 रुपए है और शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक प्रति यूनिट 4.61 रुपए निर्धारित की गई है।

बिजली उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक पीक आवर में 5.27 रुपए प्रति यूनिट देना पड़ता था जो अब घटाकर 4.61 रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है। यानी कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 66 पैसे की राहत दी गई है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को अब दिन और रात में खपत के हिसाब से बिल देना होगा। दिन के समय अगर (9 बजे से 5 बजे) तक यदि 100 रुपए की खपत होती है, तो उपभोक्ता को केवल 80 रुपए ही बिल भुगतान करेंगे। वहीं शाम के पीक आवर (5 बजे से 11 बजे) में 100 रुपए की खपत पर बिल 120 रुपए होगा, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इसे आयोग ने 110 रुपए ही तय किया है। व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं से 120 फीसदी राशि वसूली जाएगी। 

फिलहाल बिजली विभाग ने यह नए टैरिफ स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले 87 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए लागू की है। गौरतलब हो कि इससे पहले यह सुविधा केवल औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं तक सीमित थी। दरअसल इस नई व्यवस्था के तहत सरकार का लक्ष्य है कि से बिजली की स्मार्ट खपत को बढ़ाना और पीक आवर में लोड कम करना है।

Tags - Bihar TOD tariff Time of Day tariff Bihar Bihar electricity rates 2026 smart prepaid meter Bihar Bihar power tariff change electricity bill Bihar peak hour electricity rates off peak electricity Bihar Bihar energy policy power consumption Bihar