logo

पटना एयरपोर्ट में कल से लागू होगा नया शेड्यूल, फ्लाइट की संख्या में भी होगा इजाफा

plane2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना एयरपोर्ट में 1 फरवरी से नया फ्लाइट शेड्यूल लागू होने जा रहा है। इसके तहत फ्लाइटों की संख्या में 6 और जोड़ियों का इजाफा किया जाएगा। इस बदलाव के बाद शेड्यूल फ्लाइटों की कुल संख्या 39 जोड़ी से बढ़कर 45 जोड़ी हो जाएगी। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 2024 को जारी विंटर शेड्यूल में 45 जोड़ी फ्लाइटों का प्रावधान था। इसे एक दिसंबर से घटाकर 35 जोड़ी और फिर 1 जनवरी को संशोधित शेड्यूल के तहत 39 जोड़ी कर दिया गया था। लेकिन अब तक 6 जोड़ी फ्लाइटें बंद हैं, जिनमें सुबह 9:00 बजे से पहले और रात 9:00 बजे के बाद की फ्लाइटें शामिल हैं।कुहासे और धुंध के कारण बंद थी फ्लाइट
इन फ्लाइटों को घने कुहासे और धुंध के कारण अस्थायी रूप से बंद किया गया था। इन्हें अब मौसम साफ होने और धुंध में कमी आने पर फिर से शुरू किया जाएगा। इन फ्लाइटों के संचालन की संभावना 1 फरवरी से शुरू होगी। लेकिन अगर मौसम की स्थिति सही नहीं रही, तो इन्हें फरवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में 2-3 चरणों में शुरू किया जा सकता है।3 घंटे 45 मिनट देर से पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट
वहीं, स्पाइसजेट की अहमदाबाद वाली फ्लाइट एसजी 534 ऑपरेशनल कारणों से 3 घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची। यह फ्लाइट शाम 5:35 बजे के बजाय रात 9:10 बजे लैंड हुई। फिर लगभग इतनी ही देरी से इसने वापस उड़ान भरी। इसी तरह, बेंगलुरु वाली फ्लाइट एसजी 531 भी निर्धारित समय से देरी से आई, जो दोपहर 12:20 बजे के बजाय 3:11 बजे लैंड हुई। इसके बाद 2 घंटे 51 मिनट की देरी के बाद वापस उड़ी। इसके अलावा 6 अन्य फ्लाइटें भी थोड़ी देरी से आईं, लेकिन इनकी देरी एक घंटे से कम रही।

Tags - Patna Airport New Schedule 6 Pairs of Flights SpiceJet Bihar News Latest News Breaking News

Trending Now