logo

बिहार में भतीजे ने की चाचा की गोली मारकर हत्या, पुलिस की जांच जारी

gun.png

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पटना में एक भतीजे ने घर में घुसकर अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सचिवालय कर्मी से हाल ही में रिटायर हुए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड इलाके की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक 60 वर्षीय सूरज यादव है, जो चिरैयाटांड के हाई स्कूल गली का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार सूरज यादव हाल ही में सचिवालय से रिटायर हुए थे। घटना तब हुई जब शनिवार को वह अपने घर में मौजूद थे, और तभी उसका भतीजा झुंझुनू यादव घर में घुसकर चाचा के ऊपर दो गोलियां दाग दी और वहाँ से फरार हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही सूरज यादव की मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर वालों ने बताया कि आरोपी झुंझुनू यादव को फौज की नौकरी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद से वह घर पर ही रहता था और बिना कारण चाचा से झगड़ते रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाने की पुलिस अपनी टीम के साथ पहुंची और मामले छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोज जारी है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update crime news bihar crime bihar crime news trending news