द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व निर्वाचन आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करा रही है। इस बीच मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दरअसल निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने और आदेशों को न मानने वाले सात बीएलओ को निलंबित कर दिया है। इन निलंबित बीएलओ में फतुहा विधानसभा क्षेत्र के चार मोकामा विधानसभा क्षेत्र के तीन बीएलओ शामिल हैं।.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार इन सभी पर कार्यों में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं।
निलंबित किये गए बीएलओ
फतुहा विधानसभा :

मोकामा विधानसभा :
इस मामले में जिलाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह प्रक्रिया एक संवेदनशील और जिम्मेदार कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की ढिलाई या अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोई अधिकारी भविष्य में भी निर्वाचन कार्यों में लापरवाही करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग की तरफ से पुनरीक्षण कार्य की निगरानी और भी सख्त कर दी गई है। वहीं यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदाता सूची पूरी तरह सही और समय पर पूरी हो।