logo

NEET UG 2026 : नवादा के आयुष भालोटिया ने AIR-4 रैंक हासिल कर बढ़ाया बिहार का मान

पटना2.jpg

NEET UG 2026: 
NTA यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार रात NEET UG 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। नवादा जिले के आयुष भालोटिया ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। आयुष वारिसलीगंज प्रखंड के कमलिया मिल के रहने वाले हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद आयुष ने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। 

नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लगातार मेहनत
आयुष उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेकर 12वीं तक की शिक्षा वारिसलीगंज से पूरी की। वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट पास करने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की। उसके बाद तैयारी के लिए वह कोटा गए। वहां नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने देशभर में चौथा स्थान हासिल किया। आयुष की उपलब्धि से नवादा समेत पूरे बिहार में गर्व का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और आसपास के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुष की सफलता पर उनके परिजनों ने कहा कि वो बचपन से ही पढ़ने में तेज हैं।

 

 

मुख्यमंत्री सम्राट ने दीं बधाई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NEET UG परीक्षा में सफलता हासिल करने पर आयुष भालोटिया को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया को राज्य में शीर्ष स्थान और ऑल इंडिया रैंक (AIR-4) हासिल करने पर हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा भाव से देश एवं समाज का नाम रोशन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने आयुष के उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य की कामना की।

Tags - NEET UG 2026 Result NTA NEET Result Ayush Bhalotia NEET Rank AIR 4 NEET