logo

झारखंड से जुड़े नीट पेपर लीक के तार, बिहार EOU की टीम ने देवघर से 6 लोगों को हिरासत में लिया

Bihar_EOU_photo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नीट पेपर लीक मामले के तार अब झारखंड से जुड़ने लगे हैं। पेपर लीक मामले को लेकर बिहार EOU की टीम आज झारखंड पहुंची। EOU की टीम ने देवघर से करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं। यहां देवघर एम्स के पास देवीपुर थाना क्षेत्र में एक कमरा लेकर छिपे हुए थे। 


सिंटू से पूछताछ जारी
सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार EOU ने देवघर से सिंटू, रांची स्थित कांके के रहने वाले अभिषेक कुमार उसके पिता अनुराग यादव,पटना को आयुष कुमार और गया के शिवनंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। ये सभी देवघर में मजदूर बनकर रह रहे थे। देवघर से पकड़ा गया सिंटू पेपर लीक कांड मामले से जुड़े अहम शख्स है। खबर लिखे जाने तक सिंटू से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद इस मामले में अहम जानकारी हासिल होगी। सूत्रों के अनुसार सिंटू ने पूछताछ में अपना गुनाह क़बूल कर लिया है। उसने रवि अत्री गैंग से प्रश्नपत्र और अंसर पेपर मिलने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि उसने रवि अत्री गैंग से प्रश्नपत्र और अंसर पेपर लेने के बाद अमित आनंद और नीतीश कुमार को व्हाट्सएप के ज़रिए प्रश्नपत्र और अंसर पेपर भेजा था।

 
संजीव मुखिया को तलाश कर रही EOU
गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले में ईओयू की टीम मास्टरमाइंड माने जाने वाले संजीव मुखिया की तलाश में जुटी है। वहीं बुकलेट के आधार पर यह बता चला है कि संजीव मुखिया का बेटा डॉक्टर शिव पीएमसीच से एमबीबीएस कर चुका है। फिलहाल डॉक्टर शिव कुमार शिक्षक परीक्षा भर्ती लीक पेपर मामले में जेल में बंद है। सिकंदर कुमार यादवेन्दु की बेटी भी एमबीबीएस कर चुकी है। वहीं उसका दामाद भी पीजी की पढ़ाई कर रहा है। खेमनी चक में प्रभात रंजन के मकान में परीक्षार्थियों को उतर रटाया गया था। उस मकान मालिक की बेटी भी एमबीबीएस कर चुकी है। नीट लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया और प्रभात रंजन के बीच संबंध के सबूत मिले हैं।


 

Tags - NEETNEET caseNeet paper leakBihar EOUBihar EOU newsBihar EOU arrested 6 people from deoghar