logo

छात्र आंदोलन के बीच NEET पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, संजीव मुखिया को CBI से मिला क्लीन चिट 

mukhiya2.jpg

Sanjeeiv Mukhiya:

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद पटना में भी छात्रों का बुधवार से आंदोलन जारी है। इसी बीच CBI ने संजीव मुखिया को राहत दे दी है। सीबीआई ने संजीव मुखिया को क्लीन चीट देते हुए कहा कि साल 2024 में नीट पेपर लीक मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। सीबीआई का इस मामले में साफ कहना है कि उसने न तो पेपर चोरी की थी और न ही डिस्ट्रिब्यूट किया था। 

2024 के नीट पेपर लीक मामला 

सीबीआई के मुताबिक, संजीव मुखिया के खिलाफ उपलब्ध सबूतों से यह साबित नहीं हो पाया कि संजीव ने नीट का पेपर चोरी किया है या प्रश्न पत्र को लीक किया है। ध्यान हो कि साल 2024 के नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग जिला के ओएसिस स्कूल को केंद्र बताया गया था। खबर आई थी कि हजारीबाग में ही सोल्व किये गए प्रशन पत्र अभ्यर्थियों तक पहुंचाई गई थी। इस मामले में जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने शुरु की थी, जिसमें संजीव मुखिया पर शक जताया गया था। इसकी वजह यह थी कि संजीव मुखिया का नाम पहले भी कुछ परीक्षा पेपर लीक मामलों में सामने आया था। 


उपलब्ध सबूतों के आधार पर मिला क्लीन चिट 
इस मामले में EOU ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी, बाद में फिर सीबीआई को सौंपी गई। उसके बाद मामले की जांच सीबीआई शुरू की और कई आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की और चार्जशीट भी दाखिल की। जांच के दौरान तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन संजीव मुखिया के खिलाफ पेपर लीक मामले में उपलब्ध सबूतों के आधार पर संजीव की कोई भूमिका साबित नहीं हो सकी। 

नालंदा के नगरनौसा निवासी संजीव मुखिया को सॉल्वर गैंग से जुड़े पुराने मामलों के कारण पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके बेटे का नाम भी शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में सामने आया था। हालांकि, 2024 के नीट पेपर लीक मामले में अब सीबीआई की जांच के बाद उन्हें राहत मिल गई है।

Tags - NEET Paper Leak CaseSanjeev Mukhiya News