द फॉलोअप डेस्क
भागलपुर के बरारी क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। खंजरपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा सृष्टि ने आत्महत्या कर ली। अररिया जिले के मनीष कुमार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री सृष्टि ने रविवार की शाम को ही अपने पुराने हॉस्टल से नए हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। हैरानी की बात यह है कि इस नए कमरे में आए अभी केवल तीन घंटे ही बीते थे कि यह हादसा हो गया। शाम साढ़े चार बजे वह अपने परिवार के साथ यहाँ आई थी और रात आठ बजे तक उसके मौत की खबर आ गई। जब हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने उसके कमरे का दरवाजा बंद पाया और और अंदर से कोई जवाब नहीं मिली, तो उन्हे शक हुआ। दरवाजा खोलने पर सृष्टि बेसुध हालत में मिली और अस्पताल ले जाने के दरमियान उसकी मृत्यु हो गई।
सृष्टि के घरवालों का कहना है कि वह पढ़ाई में बहुत तेज थी और उस पर परीक्षा को लेकर कोई दबाओ नहीं दिख रहा था। केवल हॉस्टल में जगह की कमी के कारण उसे यहाँ शिफ्ट किया गया था।इस घटना से उसके माता-पिता और भाई गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम (FSL) मामले की गहराई से जांच कर रही है।ताकि पता चल सके कि सृष्टि ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। माता-पिता के बयान के बाद ही पूरी बात साफ हो पाएगी।