logo

नीरज कुमार का प्रशांत किशोर पर तंज, बोले- 'राजनीति के छुरछुरी वाले पटाखा हैं'

niraj_kumarfdf.jpg

Bankipur Re- Election:
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने रविवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कसा। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन समर्थन मांगने के अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशांत किशोर "राजनीति के छुरछुरी वाले पटाखा" हैं। नीरज कुमार ने कहा, "चुनाव चिन्ह क्या है? बैंगन, टमाटर या टेबल-कुर्सी? 

प्रशांत किशोर जैविक उद्यान जाकर वोट मांग रहे
राजनीति का हाल यह हो गया है कि प्रशांत किशोर जैविक उद्यान जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वहां जानवरों और पेड़ों से वोट मांगने गए थे? वोटर घरों में रहते हैं, इसलिए घर-घर जाकर वोट मांगिए।" उन्होंने आगे कहा कि रविवार को लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं, ऐसे में वे अपना समय क्यों बर्बाद करेंगे। जनसमर्थन के लिए जनता के बीच जाना जरूरी है।

30 जुलाई को मतदान 
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को मतदान होना है। वहीं, 3 अगस्त को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। सोमवार, 13 जुलाई को उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। एनडीए की ओर से नीरज कुमार सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। हालांकि, इससे पहले बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ 'बंटू' को उम्मीदवार बनाया था। अभिषेक बंटू ने 9 जुलाई को नामांकन दाखिल किया था, लेकिन करीब 24 घंटे बाद ही पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद बीजेपी ने नए उम्मीदवार के रूप में नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतार दिया।

उम्मीदवार बदलने के फैसले को लेकर बिहार की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी खुद चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। दूसरी ओर, महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। अब सभी राजनीतिक दल और गठबंधन अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रहे हैं।

Tags - Neeraj Kumar JDU JDU Janata Dal United