logo

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए JDU उम्मीदवार नीरज कुमार, अनंत सिंह के ‘नाटक’ वाले बयान पर चर्चा तेज

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए JDU उम्मीदवार नीरज कुमार, अनंत सिंह के ‘नाटक’ वाले बयान पर चर्चा तेज

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar MLC Election: जेडीयू (JDU) के एमएलसी नीरज कुमार (MLC Neeraj Kumar) को मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हार्ट (Heart) से जुड़ी परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब उनकी तबीयत में सुधार है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

डिस्चार्ज होते ही बोले नीरज कुमार, 48 घंटे मतदाताओं से रहा दूर

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हार्ट से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वह करीब 48 घंटे तक मतदाताओं से दूर रहे और लोगों से संपर्क करने का माध्यम भी नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव की जिम्मेदारी कार्यकर्ता संभाल रहे थे। नीरज कुमार के मुताबिक, उनके शरीर में पहले से एक मशीन लगी हुई थी और झटके आने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। सोमवार की रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है।

अनंत सिंह ने नीरज कुमार की तबीयत पर कसा था तंज

नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने उनके अस्पताल में भर्ती होने पर तंज कसा था। उन्होंने इसे नाटक बताते हुए दावा किया था कि नीरज कुमार को न कोई बीमारी है और न बुखार। अनंत सिंह ने यह भी कहा था कि बूथ पर पैसे भेजने की जिम्मेदारी के कारण नीरज कुमार की तबीयत खराब होने की बात सामने आती है और वह कुछ घंटे बाद वापस आ जाते हैं। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि वह सभी के गुरु हैं और एमएलसी चुनाव में न तो नीरज कुमार के पक्ष में हैं और न ही उनके पक्ष में। हालांकि, ये अनंत सिंह के अपने दावे और बयान थे।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Neeraj Kumar Discharged JDU MLC Neeraj Kumar Health Update