logo

Big Breaking : NDA प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन वापस लेने का किया ऐलान

12न्.jpg

Bankipur by Re-Election:

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पर्चा भरने के बाद एनडीए के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ “बंटी” ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा सीट से अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ को अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने गुरुवार को नामांकन भी दाखिल किया था, लेकिन अब उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उनके इस फैसले के बाद बांकीपुर सीट के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। भाजपा की अगली रणनीति और नए उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने क्या कहा?
अभिषेक ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए का उम्मीदवार बनाया था, जिसके लिए वह सभी नेताओं के आभारी हैं। हालांकि, कुछ पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि उन्हें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार है, लेकिन पारिवारिक कारणों से वह चुनाव लड़ने में असमर्थ हैं। पत्र सौंपने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में भी स्पष्ट किया कि यह फैसला केवल पारिवारिक कारणों से लिया गया है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

Tags - Bankipur Assembly By Election Bankipur Vidhan Sabha Chunav