नवादा/बिहार
नवादा में कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। घटना जिले के नरहट-हिसुआ रोड पर बरौली गांव के समीप का है।

आमने-सामने से हुई टक्कर
सूत्रों के मुताबिक, एक गाड़ी नरहट की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी विपरीत दिशा हिसुआ से आ रही थी। इसी दौरान दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास में मौजूद लोग मौ के पर बचाव कार्य के लिए दौड़े। इसी दौरान पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया
पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे, जबकि कार में दो लोग थे। डॉक्टरों का कहना है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इधर, नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क हटाया, ताकि उस रास्ते से जाने में लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।