logo

8 घंटे तक दर्द से कराहती रही प्रसूता, अस्पताल में नहीं मिले चिकित्सक; मजबूरन ऑटो से ले जाना पड़ा निजी अस्पताल  

88ि.jpg

मुजफ्फरपुर/बिहार
मुजफ्फरपुर के मातृ-शिशु सदन में 8 घंटे तक इलाज के लिए तड़पती रही गर्भवती महिला। मजबूरन परिजनों को ले जाना पड़ा निजी अस्पताल। घटना जिले के सदर अस्पताल स्थित मातृ-शिशु सदन का है। परिजनों का आरोप सरकारी अस्पताल में समय इलाज नहीं मिलता है और हम गरीब लोग हैं निजी अस्पताल में लगने वाला पैसा नहीं भर पाएंगे।

दर्द से कराहती रही प्रसूता
पीड़िता विदुपुर की रहने वाली है। शाहीन प्रवीण के रुप में पहचान की गई है। परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मातृ-शिशु सदन में भर्ती कराया गया था। भर्ती के बाद जांच शुरु की गई। बताया गया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा, लेकिन सदन में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इस दौरान लगभग 8 घंटों तक प्रसूता दर्द से कराहती रही। अंतत: परिजनों ने मजबूरीवश स्थिति बिगड़ती देख एंबुलेंस की व्यवस्था करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें ये भी नहीं मिला। 

अस्पताल प्रबंधन का बयान
परिजनों का आरोप है कि फोन करने पर बताया गया कि सरकारी एंबुलेंस निजी अस्पताल तक नहीं जाएगी। इसके बाद उन्होंने ऑटो बुक कर प्रसूता को निजी अस्पताल ले गए। परिजनों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलेगा तो हम गरीब कहां जाएंगे। वहीं इस पर अस्पताल प्रबंधन प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्हें किसी भी मरीज या स्वजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Tags - Muzaffarpur news Muzaffarpur Sadar Hospital Matri Shishu Sadan