logo

रील्स ने बना दी जोड़ी, 3 बच्चों की मां हुई 2 बच्चों के बाप के साथ फरार; FIR दर्ज

WOMAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां सोशल मीडिया पर रिल बनाने की शौकीन एक महिला को शादीशुदा युवक से प्यार हो गया। दोनों का सोशल मीडिया वाला प्यार परवान चढ़ा और उनहोंने साथ जीने-मरने का फैसला ले लिया। इश्क में डूबे दोनों प्रेमी युगल अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं। यह घटना पहाड़पुर थाना के मलदहिया गांव की बताई जा रही है।बच्चों को छोड़कर फरार हुआ प्रेमी जोड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, फरार प्रेमी जोड़ी में महिला 3 बच्चों की मां, जबकि युवक 2 बच्चों का पिता बताया गया है। महिला युवक की मदद से सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर डाला करती थी। युवक महिला द्वारा बनाए गए रील्स को सोशल मीडिया पर अपलोड किया करता था। लंबे वक्त से चल रहे इस सिलसिले के बीच दोनों एक दूसरे के इतना करीब आ गए कि अपना घर छोड़कर फरार हो गए। साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी जोड़ा शादीशुदा था। इस कारण तमाम सामाजिक और पारिवारिक मर्यादाओं को लांघ कर फरार हो गया।महिला के पिता ने दर्ज कराई FIR
उक्त घटना को लेकर फरार महिला के पिता ने थाना में आवेदन देकर FIR दर्ज करायी है। FIR में पहाड़पुर थाना के मलदहिया गांव निवासी अजीत कुमार, शंभू प्रसाद सहित 3 लोगों को नामजद किया गया है। मामले को लेकर बताया गया कि फरार महिला की शादी हो चुकी है और उसके 3 बच्चे हैं। वह अपने मायके से फरार हुई है। महिला सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होना चाहती थी। इसी क्रम में अजित के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ी, जो प्यार में बदल गई। फिलहाल महिला की प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय है।
 

Tags - Reels absconded FIR Bihar News Bihar latest News