द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना में मेट्रो का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानि 6 अक्टूबर को पटना मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने ट्रायल और तकनीकी जांच पूरी करने के बाद सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। .jpeg)
मेट्रो ट्रेन का रूट पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए भूतनाथ स्टेशन तक होगा। जो लगभग 4.5 KM की दूरी तय करेगी, इससे पटना के लोगों को यातायात ट्रैफिक की परेशानियों से राहत मिल सकेगी। वहीं, लोगों के एक जगह से दूसरी जगह जाने पर समय और पैसे दोनों की बचत होगी। .jpg)
मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो ट्रेन में तीन डब्बे होंगे, जिसमें 138 यात्रियों के लिए बैठने की जगह होगी। वहीं 945 यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे।