logo

राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का हुआ आगाज, CM नीतीश कुमार करेंगे औपचारिक उद्घाटन

asia_cup1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के राजगीर में आज से पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का धमाकेदार आगाज हो चुका है, जो पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। इस महामुकाबले में पूरे एशिया की टॉप 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, और हर टीम की निगाहें सिर्फ ट्रॉफी पर ही नहीं, बल्कि 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने पर भी हैं।

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं, जो कि इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये टीम न सिर्फ अपने मजबूत डिफेंस और शानदार अटैक के लिए जानी जाती है, बल्कि इनका जज्बा भी बेमिसाल है। अगले 10 दिनों तक, राजगीर का मैदान खिलाड़ियों के जोश, बेहतरीन रणनीति और धमाकेदार गोल से गूंजने वाला है। 
यह एशिया कप बिहार के लिए भी ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि बिहार में ऐसा पहली बार है जब हीरो एशिया कप (मेन्स) प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत और चीन के मैच के दौरान करने वाले हैं। वहीं इस टूर्नामेंट का पहला मैच आज सुबह 9:00 बजे से मलेशिया और बांग्लादेश के बीच हो चुका है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar hero hockey asia cup 2025 rajgir news rajgir latest news