logo

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते महिला SI सहित 2 गिरफ्तार

BRIBE1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला खगडिया जिले का है, जहां महिला सब-इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को विभाग ने 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में विभाग ने एक चौकीदार को वीरू पासवान को भी पकड़ा है। 
बताया जा रहा है कि बेगुसराय के अनिल कुमार शाह ने निगरानी विभाग को लिखित शिकायत दी थी कि सब-इंस्पेक्टर सीमा कुमारी एक केस को रफा-दफा करने के एवेज में रिश्वत की मांग कर रही है। जिसके बाद निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी। जांच में मामला सही पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई शुरू की और टीम के द्वारा योजना बनाकर आरोपी को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। 
दोनों को को पूछताछ के लिए टीम के द्वारा पटना ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar crime news vigilance department bihar khabar