logo

अवैध राशन कार्ड धारकों पर बड़ी कार्रवाई, 1.86 लाख से ज्यादा लोगों को नोटिस

राशन.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित बांका जिला से अवैध तरीकों से राशन कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों पर राज्य सरकार सख्ती बरतने जा रही है। जानकारी के अनुसार, PM किसान सम्मान निधि योजना पाने वाले और चारपहिया वाहन रखने वाले लोग भी फर्जी राशन कार्ड बनवाकर मुफ्त में अनाज ले रहे थे, जो इस कार्रवाई के बाद अब नहीं ले पाएंगे। बताते चलें कि, इसमें मुख्य रुप से चारपहिया वाहन रखने वाले लाभुकों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है और इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि जो

किसान सम्मान निधि की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, वे राशन कार्ड के हकदार नहीं हैं। जांच में पता चला है कि, 1लाख 86 हजार से अधिक वैसे लोग हैं जो अवैध तरीके से फ्री राशन का लाभ ले रहे थे। वहीं, प्रशासन इन सब से 21 फरवरी तक जवाब मांगा है, वरना राशन कार्ड सूची से उनका नाम हटा दिए जाएंगे। बहरहाल SDO राजकुमार ने कहा है

कि जो निर्धारित तिथि तक जवाब नहीं मिलने पर उनका नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिया जाएगा। बकायदा प्रशासन द्वारा इसके लिए एक सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें यह बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति जो किसी सरकारी पदों पर कारर्यत है तो वो इस योजना का लाभ नहीं ले पायगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि एक परिवार के नाम पर एक ही राशन कार्ड मान्य होगा।

Tags - Banka district Bihar illegal ration card holders action against fake beneficiaries 1.86 lakh notices issued Bihar government crackdown fake ration card scam PM Kisan Samman Nidhi beneficiaries four-wheeler owners ration card free ration misuse pu