logo

BJP प्रदेश कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'महिला सम्मान' कार्यक्रम आयोजित, दिलीप जायसवाल ने नारी शक्ति को सराहा

BJP प्रदेश कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'महिला सम्मान' कार्यक्रम आयोजित, दिलीप जायसवाल ने नारी शक्ति को सराहा

द फॉलोअप डेस्क

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'महिला सम्मान' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने महिलाओं की शक्ति और सफलता को सराहा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह कभी प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया जा सकता कि किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है। डॉ. जायसवाल ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 1975 से हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जा रहा है, और आज का दिन महिलाओं के विश्वास, खुशी और उनके सपनों को साकार करने का उत्सव है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नारी केवल नारायणी ही नहीं, रणचंडी भी है। उन्होंने यह भी बताया कि समाज को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है कि महिलाओं की सहभागिता बढ़े। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब भी महिलाओं को अवसर मिला, उन्होंने दुनिया में अपनी पहचान बनाई और परचम लहराया। राजनीति में हमें इस जिम्मेदारी को समझते हुए महिलाओं की सहभागिता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने रोगी कल्याण समिति और 20 सूत्री समिति में महिलाओं की अधिक भागीदारी की बात की।

आज का दिन गर्व का है- उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला दिवस पर बोलते हुए कहा कि आज का दिन गर्व का है, क्योंकि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारों द्वारा महिलाओं की राजनीतिक और कार्यपालिका में बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बिहार की धरती को मातृशक्ति की धरती बताते हुए कहा कि जब तक महिलाओं को उनके अधिकार नहीं मिलते, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने भाजपा की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का भी उल्लेख किया।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह सांसद धर्मशीला गुप्ता ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर मंत्री मंगल पांडेय और नीतीश मिश्रा ने भी संबोधन दिया।

Tags - BIHAR BJP mahila diwas samrath choudhary bihar news bihar update