मुजफ्फरपुर/बिहार
दरभंगा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एक महिला दारोगा के प्रेम में डूबकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के आरोप में बीडीओ मनोज कुमार और महिला दारोगा प्रेमिका को मिठनपुरा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में बीडीओ के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस द्वारा निकाले गए कॉल डिटेल रिकॉर्ड में दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क होने की बात सामने आई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मामला 3 जुलाई का है। बीडीओ की पत्नी (अमृता कुमारी) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। उसके बाद मृतका के भाई राजकुमार ने मिठनपुरा थाने में दर्ज प्राथमिकी दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि 9 दिसंबर 2022 को बीडीओ मनोज कुमार के साथ उसकी दीदी अमृता कुमारी की शादी हुई थी। उसने बहन के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के करीब एक साल तक सबकुछ ठीकठाक रहा, लेकिन उसके बाद बीडीओ मनोज कुमार, उनके माता-पिता, भाई-बहन सबने मिलकर उसकी बहन पर 10 लाख रुपये दहेज की मांग करने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर अमृता को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट भी की गई। उसने शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बीडीओ का एक अन्य दारोगा महिला के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर पती-पत्नी में आएदिन झगड़ा होता था।

अमृता को जहर देकर मार दिया
मृतिका के परिजनों का आरोप है कि घटना वाली रात अमृता को जहर देकर मार दिया गया। उनका कहना है कि जब वे मुजफ्फरपुर पहुंचे तो घर खाली मिला। घऱ में कोई नहीं था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस जांच में बीडीओ और महिला दारोगा के प्रेम-प्रसंग की बात सच निकली। फिलहाल मिठनपुरा पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। साथ ही ससुराल पक्ष के बाकि लोगों की भी तलाश कर रही है।