logo

मुहर्रम जुलूस में करतब के दौरान फिसली तलवार, किशोर के सिर में घुसी, घंटों चले ऑपरेशन के बाद निकली

murram.jpg

मधुबनी/बिहार
मधुबनी में मुहर्रम जुलूस के दौरान शुक्रवार को तलवारबाजी प्रदर्शन करते हुए युवक के हाथ से तलवार फिसल गई और जुलूस में शामिल एक 16 वर्षीय किशोर के सिर में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना जिले के राजनगर बाजार के चट्टी रोड की है। घटना के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कई घंटे चले ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने तलवार निकाली। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटनाक्रम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तलवारबाजी करते समय फिसलकर करीब ढाई इंच तक युवक के सिर में घुस गई थी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

डॉक्टरों के निगरानी में ICU में रखा गया
उसके बाद परिजन युवक को सकरी स्थित रामशिला हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घंटों चलाई गई ऑपरेशन के बाद तलवार को बाहर निकाला गया।  फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों के निगरानी में ICU में रखा गया है।

Tags - Madhubani Muharram News Madhubani Sword Accident