द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोजपा (रा) में शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। शाम्भवी चौधरी समस्तीपुर से सांसद हैं। दरअसल चिराग पासवान ने यह कदम संगठन को और मजबूत बनाने के लिए उठाया है। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने आधिकारिक पत्र जारी कर दिया। जारी पत्र के मुताबिक, यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर की गई है। प्रधान महासचिव ने इस पत्र में लिखा कि शांभवी चौधरी की उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता, प्रभावशाली वक्तृत्व कला, कर्मठता और सशक्त युवा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
.jpg)
हालांकि, पार्टी ने शांभवी से उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में छात्र प्रकोष्ठ की गतिविधियों में नई ऊर्जा और गति आएगी। साथ ही, वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप छात्रों को संगठित कर शैक्षणिक संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगी। पार्टी ने विश्वास जताते हुए कहा कि शांभवी चौधरी संगठन को मजबूती और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाएंगी और छात्र हितों की रक्षा व उत्थान के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी। शांभवी चौधरी को पार्टी की ओर से उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई।