logo

बिहार में शुरू होनी चाहिए शराब की बिक्री, जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने उठाई मांग

7we1.jpg

बिहार

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही विधायक ने राज्य में शराब की बिक्री को फिर से चालू करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी सूखा नशा बहुत बढ़ गया है, जो शराब जो ज्यादा खतरनाक है। इसलिए राज्य में शराब फिर से चालू होना चाहिए। 

मोकामा के लिए अस्पताल की मांग

आगे उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री से अस्पताल बनाने की मांग की है। शुक्रवार को विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर मोकामा में ही अस्पताल में बन जाता है तो लोगों को इलाज कराने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी उनकी बातों को गंभीरता से लिया है। अभी इलाज कराने के लिए लोगों को पटना जाना पड़ता है। इससे खर्च भी बढ़ता है और समय भी लगता है। अस्पताल दूर होने के कारण कई बार लोगों को अपनी जान की भी कीमत चुकानी पड़ती है। साथ ही राज्य में शराबबंदी खत्म करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी सूखा नशा बहुत बढ़ गया है, जो शराब जो ज्यादा खतरनाक है।  

निशांत को नई सरकार में शामिल न होने पर जताया दुख

हालांकि इस दौरान उन्होने नई सरकार में निशांत कुमार को शामिल न होने पर कहा कि हम तो चाहते थे कि निशांत नई सरकार में शामिल हो, लेकिन वो बोले कि अभी राजनीति को सीखेंगे। वहीं अपने बेटे के बारे में कहा कि वो राजनीति में आएगा। हालांकि मोकामा विधायक निशांत को नई सरकार में शामिल न होने पर दुख जताया है।

Tags - Samrat Choudhary Anant Singh Mokama Mokama constituency Bihar politics news hospital demand Mokama healthcare infrastructure Bihar Patna medical facilities prohibition law Bihar liquor ban debate India Nishant Kumar Bihar Bihar government update