पटना/बिहार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 79वां जन्मदिन है। इस खाश मौके पर राबड़ी आवास में बुधवार देर रात पारिवारिक माहौल के बीच केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। उसके बाद राबड़ी देवी ने अपने हाथों से लालू यादव को केक खिलाकर जन्मदिन की ढेर सारी मुबारकबाद दी। इधर, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने पिता के जन्मदिन पर भावुक संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा- हर मुश्किल में आप मेरी ढाल बनकर खड़े रहें...
आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूँ कि मेरी ज़िंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी… pic.twitter.com/TyAZnfxnF8
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 10, 2026
पिता के जन्मदिन पर भावुक हुईं रोहिणी
रोहिणी ने लिखा कि उनकी जिंदगी में पिता का स्थान कोई और नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, उन्हें संभलना और आगे बढ़ना सिखाया। हर मुश्किल घड़ी में ढाल बनकर खड़े रहे। अपने संदेश में रोहिणी ने पिता के प्रेम, त्याग और आशीर्वाद को अपनी सबसे बेशकीमती धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि पिता का स्नेह और मार्गदर्शन ही उनकी ताकत है, जिसने जीवन के हर मोड़ पर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद आगे रोहिणी ने ईश्वर से पिता के लिए लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उनके सिर पर पिता के आशीर्वाद का हाथ हमेशा बना रहे, यही उनकी सबसे बड़ी इच्छा है। संदेश के अंत में उन्होंने पिता को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए ‘हैप्पी बर्थडे पापा’ लिखा।

मुख्यमंत्री सम्राट ने लालू यादव के जन्मदिन पर दी बधाई
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी पूर्व सीएम लालू यादव के जन्मदिन पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए राजद सुप्रीमो को बर्थडे की बधाई दी। इस मौके को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यालय को खुबशुरत और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूरे बिहार में लालू के समर्थक अलग-अलग जगह केक काटकर, मिठाईय़ां बांटकर अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं।