बिहार
बिहार विधानसभा में आज विशेष सत्र के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "लालू यादव के सियासी अत्याचार ने मुझे सीएम बनाया" है। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है।

पाठशाला पर विवाद
दरअसल सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के पाठशाला पर सवाल उठाया। तेजस्वी ने यह दावा किया कि सीएम की डिग्री नकली है। इसी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पाठशाला किसी की बपौती नहीं है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझ पर अगर लालू जी का अत्याचार नहीं हुआ होता तो मैं आज मुख्यमंत्री नहीं बनता। हालांकि सीएम सम्राट चौधरी ने आगे बताया कि उनका दस्तावेज पारदर्शी है और विपक्ष के आरोप में कोई दम नहीं है।

14 करोड़ जनता का आशिर्वाद
आगे तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बपौती से बाहर निकलना चाहिए। सत्ता किसी एक व्यक्ति या परिवार का नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के 14 करोड़ जनता का आशिर्वाद है। इसलिए आज मैं यहां तक पहुंच पाया हूं। बिहार की जनता की सेवा करना मेरा धर्म और कर्म है।