लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा घटाने के लिए बिहार सरकार ने फैसला लिया था। इस पर सिंगापुर से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर जब लालू यादव से मीडिया द्वारा सुरक्षा घटाने को लेकर जब सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा- ‘सब पागल हो गए हैं। घृणा की राजनीति है। हम कोई केयर नहीं करते हैं। जो करना है करे।’ इसके साथ ही उनकी बेटी मीसा भारती ने राबड़ी आवास खाली करने को लेकर 15 दिन से पहले ही आवास खाली करने को कहा है।

जनता के दिल में बसते हैं
मीसा ने कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को सुरक्षा की जरुरत नहीं है, क्योंकि ये दोनों बिहार की जनता के दिल में बसते हैं। इनकी सुरक्षा जनता कर लेगी। इसके बाद मीसा ने अपनी सुरक्षा को भी वापस करने का ऐलान किया है। सूत्रों के अनुसार, रविवार को राबड़ी देवी कौटिल्य नगर में बन रहे निजी घर देखने के लिए पहुंची थी। ऐसे कयास लगाए जा रहा है कि 10 सर्कुलर सरकारी आवास खाली करने के बाद लालू-राबड़ी इसी घर में रहेंगे। हालांकि अभी तक आधिकारिक रुप से कोई जानकारी नहीं आई है।

15 दिनों में आवास खाली करने की अल्टीमेटम
दरअसल राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग की ओर से बिते दिनों पटना स्थित 10 सर्कुलर आवास को खाली कराने को लेकर नोटिस भेजा गया था। इस पर राबड़ी देवी ने सम्राट सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि हम बंगला खाली नहीं करेंगे, अगर सम्राट चाहते हैं तो फोर्स भेजकर आवास खाली करवा लें। उसी दिन बड़ी संख्या में राबड़ी आवास पर फोर्स पहुंच गई थी। उसके बाद राबड़ी देवी को बंगला खाली करने को लेकर 15 दिनों की अल्टीमेटम दिया गया था। सीएम सम्राट ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए निशाना भी साधा था। उन्होंने कहा था कि बंगला किसी की बपौती नहीं है। मां और बेटे को अलग-अलग घर चाहिए। बंगले से किसी को मोह नहीं होनी चाहिए। इसके बाद पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ से लगातार पलटवार हुए। उसके बाद अभी कुछ दिन पहले लालू-परिवार की सुरक्षा भी घटा दी गई।