logo

लालू यादव के पोते इराज के पहले बर्थडे पर गाजियाबाद में होगा भव्य आयोजन, जुटेंगे कई बड़े नेता

CX2.jpg

द फॉलोअप,बिहार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को पूरे परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गए। गाजियाबाद में 27 मई को तेजस्वी यादव के बेटे इराज का जन्मदिन है, इस मौके पर लालू यादव अपने पोते को आशिर्वाद देने पहुंचेंगे। इस खास आयोजन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
 

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 
सूत्रों के मुताबिक, इस समारोह में पक्ष-विपक्ष के कई बड़े नेताओं को आमंत्रण दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आप क राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी निमंत्रण भेजा गया है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। 

एकता और मजबूती का संदेश
गाजियाबाद में होने वाला यह आयोजन विपक्षी दलों के संभावित महागठबंधन की तस्वीर को पेश कर रहा है। माना जा रहा है कि इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल सकता है। पारिवारिक समारोह के बहाने विपक्षी नेताओं को एक साथ लाकर लालू यादव एकता और मजबूती का संदेश देना चाहते हैं।

Tags - Lalu Yadav grandson birthday Iraz birthday celebration Tejashwi Yadav son birthday