logo

चारा घोटाला : रिम्स में लालू प्रसाद ने कराई जांच-सीबीआई कोर्ट के फैसले के विरुद्ध उनका वकील पहुंचा हाईकोर्ट 

lalu_rims.jpg

रांची :

बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद लगातार अस्वस्थ्य चल रहे हैं। रिम्स में उनका इलाज़ चल रहा है।उन्हें आज रिम्स के डेंटल विभाग ले जाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उनका ब्लड प्रेशर और सुगर लेवल अभी नॉर्मल है। परन्तु इनका डॉक्टरों की निगरानी में रहना बहुत जरुरी है। लालू को किडनी के कारण भी दिक्कत है। इन्हीं सब कारणों की वजह से उन्हें जेल में ना रख कर रिम्स में रखे जाने की मंजूरी मिली है।  

इधर, उनके वकील प्रभात कुमार और अनंत कुमार विज़ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटकटाया है। दरअसल डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद को CBI की स्पेशल कोर्ट ने 21 फरवरी को पांच साल की सजा सुनाई थी है।  60 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया था। इस निर्णय के खिलाफ वकील हाईकोर्ट पहुंचे है।

 

लालू प्रसाद की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। झारखंड में चारा घोटाला मामले में उनके पांच मामले चल ही रहे हैं। अब सूचना है कि बिहार के चारा घोटाले मामले में 25 फरवरी शुक्रवार को उन्हें  कोर्ट में पेश होना है।भागलपुर और बांका से जुड़ा यह मामला करीबन 46 लाख की अवैध निवासी का है। लालू के लिए थोड़ा राहत की बात यह है कि सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी।