logo

खेसारी लाल यादव ने छात्रों के मुद्दे पर उठाई आवाज, बोले- ‘कल छात्रों के साथ जो हुआ उस पर चुप रहना मुश्किल है’

khesari_lal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को हुए लाठी चार्ज के बाद भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने छात्रों के पक्ष में आवाज उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि "कल छात्रों के साथ जो हुआ, उस पर चुप रहना मुश्किल है।" उन्होंने आगे कहा कि आज कुछ ऐसे सवाल हैं, जो सिर्फ छात्रों के नहीं बल्कि हर उस माता-पिता के हैं, जिनके बच्चे मेहनत कर अपना भविष्य बनाने में जुटे हैं।

 


खेसारी लाल यादव ने पूरे देश से अपील की
खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट के जरिए छात्रों की समस्याओं पर चिंता जताई और देश के सभी लोगों से उनकी पूरी बात सुनने की अपील की। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने सरकार और पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाया। कहा कि छात्र क्या मांग रहे थे? क्या अपने भविष्य के लिए लड़ना गुनाह है? उन्होंने सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि सालों तक बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं और उसके बाद प्रश्न पत्र लीक हो जाते हैं। बच्चे आखिर सिस्टम को सुधारने का ही तो मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि बीते दिनों जिस तरह से छात्रों पर लाठियां बरसाईं गईं, आंसू के गोले दागे गए बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि छात्रों पर लाठियां नहीं बरसाए, बल्कि उनका भविष्य को बनाने में उनकी मदद करें और सिस्टम की लचर व्यवस्था को सुधारे।

 

Tags - Bihar Students ProtestCompetitive Exam ProtestKhesari Lal Yadav Video