logo

खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, रेप के बाद मर्डर की आशंका

खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, रेप के बाद मर्डर की आशंका

द फॉलोअप डेस्क:

समस्तीपुर (Samastipur) जिले के कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Police) क्षेत्र के मूसेपुर गांव (Musepur Village) में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिला। युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

अब तक नहीं हो सकी मृतका की पहचान

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की अल सुबह स्थानीय लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

शव की परिस्थितियों को देखते हुए युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। दुष्कर्म की आशंका और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हत्या के संभावित कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में भय और तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Kalyanpur News Musepur Village News Unknown Girl Dead Body