द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री का फैसला पूरी तरह नीतीश कुमार की मर्जी से होगा। मांझी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुझे भी मुख्यमंत्री बनाने का फैसला नीतीश कुमार ने ही लिया था। जो निर्णय वो लेंगे, वही बिहार की राजनीति में लागू होगा और हम उनका समर्थन करेंगे। वहीं मांझी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में यह संकेत माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के फैसले के बाद किसी तरह का विरोध या सवाल नहीं होगा और सभी उनके निर्णय का स्वागत करेंगे। राज्यसभा चुनाव के बाद भी यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि अगले मुख्यमंत्री का चयन सीधे नीतीश कुमार की इच्छानुसार होगा।
