द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
बिहार के जमुई में नाबालिगों से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले के दो प्रमुख आरोपियों नंदन यादव और हरेराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जबकि हरेराम यादव के पैर में भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है। दोनों जमुई सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और ट्रैक्टर चालक हैं।
जमुई में लड़की को बैड टच करने वाले नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल, यही है मुख्य आरोपी pic.twitter.com/5VZIDclvZg
— The Followup (@The_FollowUp) September 22, 2026
.jpeg)
नंदन यादव को लगी गोली
पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ फोटो खींचने के लिए इलाके में गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। फरार नंदन यादव को पकड़ने के दौरान मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ की सूचना सामने आई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना में शामिल अन्य लोगों की जांच में पुलिस जुटि है
मामले में पुलिस सोशल मीडिया पर भी सख्ती बरत रही है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के अनुसार, नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में करीब 120 प्रोफाइल धारकों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
यह भी पढें: जमुई में नाबालिग लड़की को बैड टच करने वाला नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल, यही है मुख्य आरोपी