जमुई/बिहार
बिहार के दो बेटों को पैरा एशियन गेम्स के लिए चयन किया गया है। जापान में आयोजित हो रहे पैरा एशियन गेम्स के लिए शैलेश और हिमांशु का चयन हुआ है, जो जमुई जिले के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बिहार की प्रतिभाएं आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। जमुई के शैलेश कुमार एवं नालंदा के हिमांशु यादव द्वारा पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 29, 2026
जापान में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अब बिहार… pic.twitter.com/Mrnes30WM8
मुख्यमंत्री ने जताया भरोशा
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि बिहार अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि शैलेश कुमार और हिमांशु यादव की यह सफलता प्रदेश के युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे।

जापान में होने वाली प्रतियोगिता में दिखेगा दम
जापान में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित पैरा एशियन प्रतियोगिता में अब बिहार के ये खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कठिन मेहनत, संघर्ष और समर्पण के बल पर दोनों खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है। खेल जगत में इसे बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। राज्य के खिलाड़ी लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी राज्य का गौरव बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है।