इंदौर/म.प्र.
इंदौर में लगातार हो रही बारिश के बीच एक शादी चर्चा का विषय बन गई। भारी बारिश के कारण जिस मैरिज गार्डन में शादी समारोह आयोजित था, वहां पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि दुल्हन का मंडप तक पहुंच पाना मुश्किल हो गया।
इंदौर में बारिश से मैरिज गार्डन में भरा पानी, दूल्हे ने दुल्हन को गोदी में उठाया। ऐसे हुई शादी pic.twitter.com/9d3TBFOoHu
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) July 7, 2026
ऐसे में दूल्हे ने बिना देर किए दुल्हन को अपनी गोद में उठाकर मंडप तक पहुंचाया। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने इस अनोखे पल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। शादी समारोह में शामिल हुए लोगों ने दूल्हे के इस कदम की जमकर सराहना की। साथ ही इसे प्यार और साथ निभाने की खूबसूरत मिसाल बताया। बारिश और जलभराव के बावजूद शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। इसके बाद दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।