logo

पटना में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर अपराधियों ने उड़ाये 6.92 लाख 

cripto1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 6.92 लाख रुपये ठग लिए गए। इस घटना की जानकारी युवक ने पुलिस को दी। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने बताया कि अपराधियों ने खुद को निवेश सलाहकार बताकर क्रिप्टो मार्केट में तेजी का हवाला देते हुए युवक को जाल में फंसाया था। इसके बाद उससे एक एप डाउनलोड कराया गया, जहां निवेश पर बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया गया।

एप पर फर्जी ग्राफ और बैलेंस देखकर युवक को भरोसा हो गया। इसके बाद उसने ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में किस्तों में रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। पुलिस को युवक ने आगे बताया कि जब युवक ने जमा राशि निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने 30 प्रतिशत मेंबरशिप फीस जमा करने की शर्त रखी। इसके अलावा पांच लाख रुपये जमा करने का भी उस पर दबाव बनाया गया तब युवक को ठगी का अहसास हुआ।

युवक ने बताया कि संपर्क करने पर कॉल रिसीव होना बंद हो गया और एप भी काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल, पुलिस को जांच में पता चला कि इस गिरोह में 7 लोग शामिल थे जो अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगने का काम करते थे।

Tags - Patna Cyber Crime Crypto Trading Fraud Online Investment Scam Cyber Thug Arrest 6.92 Lakh Fraud Case Bihar Cyber Police Fake Investment App Cryptocurrency Scam India Digital Arrest Fraud Online Trading Scam Investment Advisor Fraud Bank Transfe