logo

बिहार के बक्सर में 50,000 रुपये रिश्वत लेते दारोगा रंगेहाथ गिरफ्तार, महकमे में हड़कंप

बिहार के बक्सर में 50,000 रुपये रिश्वत लेते दारोगा रंगेहाथ गिरफ्तार, महकमे में हड़कंप

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार के बक्सर में दारोगा को 50,000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है। निगरानी विभाग ने ब्रह्मपुर थाने के दारोगा नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। शिकात मिली थी कि थाने में दर्ज एक केस में पैरवी करने के एवज में दारोगा ने पीड़ित पक्ष से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। दारोगा की मांगों से परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने निगरानी विभाग में की शिकायत की थी। डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम ने आरोपी दारोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप है। 

Tags - Bihar NewsBuxarCrime NewsBribeSub Inspector Arrested