logo

कार्रवाई : बिहार में 5 पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

biharpolice.jpg

पटना: 

बिहार में मद्य निषेध विभाग ने शराबबंदी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। मद्य निषेध विभाग ने 5 पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गये पुलिसकर्मियों में 1 इंस्पेक्टर, 2 सब-इंस्पेक्टर सहित 5 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन पुिलसकर्मियों के खिलाफ अवैध शराब परिवहन मामले में जब्त वाहन से झारखंड में जाकर होटल में शराब पीने और अवैश वसूली का आरोप है। 

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई
मद्य निषेध विभाग ने 7 अन्य पुलिसकर्मियों पर भी बड़ी कार्रवाई की है। इनकी वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि नवादा के रजौली समेकित जांच चौकी के 3 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। पुलिसकर्मियों में 2 सब-इंस्पेक्टर श्याम टुडू और रंजीत कुमार तथा 1 सिपाही सुशील कुमार शामिल है। इन तीनों पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि तीनों लगातार ड्यूटी पर गैर-मौजूद रहे और स्पष्टीकरण मांगा गया तो जवाब नहीं दिया। तीनों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 

इन आरोपों के तहत की गई कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले में तैनाती के दौरान जांच के नाम पर डराने और अवैध वसूली मामले में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार और कांस्टेबल सनी कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने दुर्गावती थानाश्रेत्र के पिपरा मोड़ के पास वाहन जांच के नाम पर भय दिखाते हुए अवैध वसूली की। विभागीय जांच में आरोप साबित भी हो गया।