पटना:
बिहार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का आक्रोश जारी है। छात्र रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी एनटीपीटीसी रिजल्ट और गुप डी की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को नालंदा और नवादा जिले में भी आक्रोशित अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। बिहारशरीफ स्टेशन में सैकड़ों की संख्या में छात्रों का हुजूम जमा है।

नियम बदल कर परिणाम जारी किया
प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा के बाद बोर्ड ने नियमों में परिवर्तन कर परिणाम जारी किया। इस वजह से मेधावी बच्चों का अच्छा परिणाम नहीं आया। छात्रों का मानना है कि बोर्ड जो भी नियम जारी ककरता है वो परीक्षा से पूर्व ही जारी करे। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में रुपये का खेल भी खेला गया। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रुप डी की परीक्षा में भी धांधली का आरोप लग रहा है।

श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन बाधित
इधर छात्रों के प्रदर्शन की वजह से राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस टेन सहित 2 टेनों का परिचालन बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और आरपीएफ के जवान तथा अधिकारी लगातार आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।