logo

भोजपुर में बदमाशों ने 2 लोगों पर की फायरिंग, एक की मौके पर मौत

gun.png

द फॉलोअप डेस्क
भोजपुर में अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने बुधवार की सुबह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और उसके साथी को गोली मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर के कमर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया है। 
मृतक की पहचान पवना पवार निवासी 32 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक 32 वर्षीय राज कुमार है जो कि मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घटना जिले में उदवंतनगर थाना के बेलाउर गांव के पास हुई है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख यातायात परिचालन बंद कर दिया। अरु अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 
घायल युवक से मिली जानकारी के अनुसार उनका पाटलिपुत्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में उनका रिजर्वेशन था। और अपने दोस्त धर्मेन्द्र कुमार के साथ बाइक से आरा स्टेशन जा रहे थे। साथ में उसका 7 वर्षीय बेटा ऋषभ भी जा रहा था। तभी बेलाउर बंगला के निकट अचानक से एक बाइक से आए 3 अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 10 बार लगातार फायरिंग की गई।
वहीं घायल युवक ने आगे बताया कि उनके दोस्त को 5 गोली लगी। जिसके बाद मैं अपने बेटे को लेकर भागने लगा लेकिन बदमाशों ने मुझे भी गोली मार दी। किसी तरह मैंने जान बचाया। उसके बाद घटना की सुचना स्थानीय लोग और पुलिस को मिल गई। सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल के लिए भेज दिया। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar trending news crime news bihar crime news firing news bihar firing news bhojpur news bhojpur crime news bhojpur firing news