logo

दिल्ली में बिहार BJP की अहम बैठक आज, अमित शाह सीटों के बंटवारे पर कर सकते हैं चर्चा

AMITNITISH0321.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा चुनाव से पूर्व सियासी हलचल काफी तेज दिखाई दे रही है। सभी सत्ता और विपक्षी पार्टियाँ अपना दमखम दिखाने में जुटी हुई है। इसी बीच आज बिहार भाजपा की एक अहम् बैठक दिल्ली में बुलाई गई है। इस बैठक को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई है। इस बैठक में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस दौरान एनडीए के भीतर सीट बंटवारे पर और एजेंडों पर फाइनल चर्चा होगी। इस बैठक में इस बैठक में राज्य में वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और आगे की रणनीति पर अमित शाह नेताओं की राय लेंगे और अपनी बात भी पार्टी के लोगों के समक्ष रखेंगे। 
भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचातानी हो सकती है। बता दें कि 2020 में जदयू ने 115 और भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन अब भाजपा भी 115 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, ऐसे में जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए भी सीट निकालना बीजेपी के लिए चुनौती बन सकती है।
वहीं लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष  चिराग पासवान ने इस बार 40 सीटों की मांग रख दी है। लोजपा ने 2015 में 47 सीटों पर और 2020 के चुनाव में NDA से अलग होकर 137 सीटों पर चुनाव लड़े थे। अब यह देखना और भी दिलचस्प होगा की किसे कितनी सीटें मिलती है। 
बता दें कि दिल्ली में आयोजित इस बैठक में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय शामिल होने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला हो सकता है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar politics bihar election bihar bjp amit shah delhi news bjp delhi bihar election news bihar politics news