द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमाती नज़र आ रही है। जहां एक तरफ पक्ष और विपक्ष एक दुसरे पर आरोप प्रत्यरोप लगाने में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ लालू के ही परिवार में घमासान मचा हुआ है। उनके परिवार के बीच का विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां रोहिणी आचार्य के ट्वीट ने बिहार की सरगर्मी को फ़िलहाल तेज कर रखा है वहीं अब तेज प्रताप के नए बयान ने भी हलचल मचा दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह गीता और श्रीकृष्ण की कसम खाते है कि वे दोबारा कभी राजद में नहीं लौटेंगे। 
दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने साफ़ कहा है कि अब उनका राजद में लौटने का कोई इरादा नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे कोई बुलाये, वो गीता और भगवान् श्रीकृष्ण की कसम खाकर कहते हैं कि पार्टी में दोबारा वापस नहीं जायेंगे। तेज प्रताप ने कहा है कि वे राजनीति और पारिवारिक रिश्तों को अलग-अलग रखते हैं। माता-पिता मेरे भगवान हैं उनका प्रेम हमेशा रहेगा। लेकिन पार्टी और पॉलिटिक्स अलग चीजें हैं कोई बुलाएगा तब भी हम नही जायेंगे। .jpeg)
उन्होंने इस बात को साफ़ करते हुये कहा कि वे जनशक्ति जनता दल से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन है शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी। और हम बार- बार कह रहे हैं कि महुआ से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अब यह भी साफ़ हो गया है कि तेज प्रताप अब महुआ से ही चुनाव लड़ने वाले हैं। हालांकि राजद से निष्कासित होने के बाद से ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वे महुआ से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि वर्तमान में इस विधानसभा से राजद के मुकेश रोशन विधायक हैं। जबकि तेज प्रताप वर्तमान में समस्तीपुर से हसनपुर के विधायक हैं।