पटना
झारखंड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज पटना में मुलाकात की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, झारखंड राज्य प्रभारी अशोक चौधरी, सह प्रभारी विजय कुमार सिंह और झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता डॉ विनय भरत मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने नीतीश को जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने पर बधाई दी। और कहा कि यह सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक जीत है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपके एक कॉल पर झारखंड आकर जनता के दर्द को सुनने और साझा करने को बेताब हूं। और आपकी आवाज को संसद तक मज़बूती से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
औपचारिक मुलाकात के बाद एक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें झारखंड यूनिट के संगठन विस्तार के अलावा निन्म बिंदुओं पर चर्चा हुई :
1. प्रमंडलीय स्तर पर सम्मेलन हो और जदयू चला गांव की ओर मंत्र के साथ पार्टी को जिला मुख्यालय, नगर इकाई गठित करते हुए, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक ले जाना है।
2. पोल खोल कार्यक्रम के जरिए इंडिया टीम को मजबूती देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड में सभी दलों के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए इंडिया टीम को भारी अंतर से जिताने की जिम्मा और जवाबदेही तय करें।
3. पार्टी की सभी इकाई को वार्ड और पंचायत स्तर पर ले जाकर विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड में मौजूदगी दर्ज करायें। मौजूदा झारखंड सरकार से समन्यव स्थापित करते हुए हर समस्या के समाधान का प्रयास करें। प्रतिनिधिमंडल में उपरोक्त लोगों के अलावा महासचिव श्रवण कुमार, अख्तर हुसैन खान, दुष्यंत पटेल, कुमेश्वर महतो, रामस्वरूप यादव और पिंटू सिंह भी थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N