logo

पति की हैवानियत देख कांप उठा कलेजा, गर्भवती पत्नी को चाकू व पेचकस से गोदकर किया घायल  

ccrime.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बक्सर के पांडेयट्टी में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला को उसके हैवान पति ने चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इस मामले में  पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इस घटना में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।


महिला की बहन ने दर्ज कराई प्राथमिकी 
उक्त घटना बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी की है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि बुरी तरह से जख्मी गर्भवती महिला की बहन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार किया। सदर अस्पताल में भर्ती घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।


दहेज प्रताड़ना का लगा है आरोप
इस मामले में पीड़ित प्रीति देवी की बहन रेखा देवी ने प्रीति के ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रीति की शादी 2023 में पांडेयपट्टी निवासी राज नारायण चौधरी के पुत्र रवि चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति अपने घरवालों के साथ मिलकर बहन को दहेज के लिए बुरी तरह से प्रताड़ित कर रहे थे।


कैसे हुई घटना 

गर्भवती होने के बाद पीड़िता सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव स्थित अपनी मौसी के यहां रहने चली गई थी। मंगलवार 24 सितंबर को पति रवि उसे अपने घर वापस लेकर आया था। रवि ने रात करीब 11 बजे कमरे का दरवाजा बंद कर पत्नी पर ताबड़तोड़ पेचकस और चाकू से वार करना शुरू कर दिया। पति के इस हमले ने प्रीति को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।


घटना का शोर सुन घर वालों ने दरवाजा तोड़ा और महिला को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराकर सभी फरार हो गए। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि जख्मी महिला गर्भवती भी है।

Tags - husband brutality  injured pregnant wife  stabbed Bihar News News Bihar Bihar latest News