logo

पति शऱाब पीकर करता है गालीगलौज और पिटाई, शराबबंदी वाले बिहार में महिला शिकायत लेकर पहुंची थाने 

WINE3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पति शऱाब पीकर गालीगलौज और पिटाई करता है। शराबबंदी वाले बिहार में ये शिकायत लेकर महिला जब पुलिस स्टेशन पहुंची तो सभी हैरत में पड़ गये। ये मामला राज्य के बांका जिले में पेश आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के वारसावाद पंचायत स्थित बेलसीरा गांव की एक महिला पति से परेशान होकर थाना पहुंच गईं। पीड़िता का नाम काजल कुमारी (20) और पति रोहित रजक बताया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति लगभग रोज ही शराब पीकर आता है औऱ उससे लड़ाई झगड़ा करता है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पति पुलिस की पहुंच से दूर था। 

पुलिस ने बताया कि इसके 2 माह पहले भी महिला यही शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची थी। बताया कि 09 मार्च 2022 को महिला की धूमधाम के साथ शादी हुई। जिसमें एक पुत्र की प्राप्ति हुई। लेकिन इसके कुछ ही दिनों के बाद पति का रवैया बदल गया और उसने पत्नी से हिंसापूर्ण व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम को शराब पीकर घर में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से बाहर करने लगा। इसके बाद उसने पुलिस से इसकी शिकायत की। 

महिला ने पिता के साथ बेलसीरा से शंभूगंज थाना पहुंच थानाध्यक्ष से रक्षा की गुहार लगाई है। बुधवार को महिला मासूम पुत्र रितिक रोशन को गोद में लिए पति के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पीड़िता ने बताया कि पति रोहित रजक ऑटो चलाते हैं। रोज शाम को शराब पीकर घर में मारपीट करते रहते हैं। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की बात कही है। 

Tags - Husband beats drinking alcohol Bihar Bihar News Bihar latest News Bihar News Update