logo

बिहार के 20 जिलों में लू का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा; 24 अप्रैल से आंधी–तूफान और बारिश की संभावना

vsd1.jpg

बिहार
मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, मोतिहारी, भागलपुर, शेखपुरा और अरवल जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही इन जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जाने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो 24 अप्रैल से उत्तर बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

24 अप्रैल से बदलेगा मौसम
दरअसल मौसम विभाग का कहना है कि 23 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ शुरु होने वाला है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा। वहीं 24 अप्रैल से उत्तर बिहार में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। लेकिन दक्षिण बिहार मे इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं 25 अप्रैल से राज्य का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मंगलवार को सबसे अधिक गर्म जिला गया 
वहीं मंगलवार को राज्य का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मुंगेर का 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना की बात करें तो अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 दर्ज किया गया।

Tags - Bihar heatwave alert Bihar temperature 40 degree plus Bihar weather update April heatwave in Bihar districts Bihar IMD warning hot weather Bihar 2026 Bihar storm rain forecast April 24 western disturbance India impact Bihar temperature forecast P