द फॉलोअप डेस्क
बिहार सरकार ने गर्मी के दिनों में डायरिया की रोकथाम के लिए सराहनीय कदम उठाया है। प्रदेश की जनता को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है। बता दें कि भीषण गर्मी और नमी वाले जून-जुलाई में डायरिया का प्रकोप अधिक रहता है। इसे देखते हुए स्वास्थय विभाग ने सभी जिलों में 30 करोड़ से अधिक ORS पैकेट और जिंक टैबलेट तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जनों को भी अपने-अपने जिलों के लिए ऑनलाइन मांग 6 अप्रैल तक करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं इसकी आपूर्ति 15 मई तक अचूक रूप से उपल्बध कराई जाएगी।
बता दें कि सबसे अधिक पूर्वी चंपारण जिले को 21 लाख ORS पैकेट और एक करोड़ 40 लाख से अधिक जिंक टैबलेट वितरण किया गया है। वहीं पटना जिले को 20 लाख 24 हजार 208 ORS पैकेट और एक करोड़ 30 लाख 62 हजार जिंक टैबलेट आवंटन किया गया है। समिति द्वारा जून-जुलाई में सभी जिलों में डायरिया रोकथाम अभियान चलाया जाना है। इस अभियान के तहत आशा दीदी घर-घऱ जाकर सभी पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को ORS और जिंक टैबलेट 20 एमजी का वितरण करेंगी। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों में भी डायरिया प्रभावित बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के इलाज के लिए ओआरएस और जिंक कार्नर का संचालन किया जाएगा।