logo

HC के मुख्य न्यायाधीश ने हजारीबाग सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण, न्यायिक व्यवस्था का लिया जायजा

hc84.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तारलोक सिंह चौहान आज अपने निजी दौरे पर हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर हजारीबाग परिसदन भवन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य न्यायाधीश का अभिवादन किया और शिष्टाचार तरीके से भेंट की।
अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश हजारीबाग सिविल कोर्ट भवन एवं परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भवन की संरचना, अधिवक्ताओं के कक्ष, न्यायालय कक्षों और समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद न्यायिक पदाधिकारियों से बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और जिला प्रशासन में काफी उत्साह देखा गया। वहीं उनके आगमन को लेकर लोगों का कहना है कि उनके आने से जिले के न्यायिक ढांचे में सुधार की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news hazaribagh latest news hazaribagh update high court judge jharkhand high court chief justice chief justice of  jharkhand high court