logo

HAM ने आयोजित की बैठक : संतोष कुमार सुमन चुने गए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Untitled20.jpg

द फॉलोअप डेस्क
HAM की राष्ट्रीय परिषद ने बांका के होटल RR ग्रांड में एक बैठक आयोजित की। इस दौरान HAM पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही। इस बैठक में मंत्री संतोष कुमार सुमन को निर्विरोध रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वही कई नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई और दलितों, पिछड़ों और वंचितों के लिए पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य मंत्री संतोष कुमार सुमन उपस्थित रहे। राजेश कुमार पाण्डेय को प्रधान महासचिव बनाया गया। वहीं काम्ता ऋषियाषण कोषाध्यक्ष बनाए गए। बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के प्रो. डीएन सिन्हा निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में तीनों के नामों की घोषणा की।
बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय सहित अन्य पदों के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन शनिवार को दिया था। लेकिन बांकी कोई भी उम्मीदवार सामने नहीं आने पर सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान प्रमुख दो प्रस्ताव को पारित किया गया। जिसमें गठबंधन और सीटों के बांटवारों के लिए संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकार दिया गया। जबकि संगठन के विस्तार के लिए भी इन दोनों को अधिकार दिया गया।
जीतन राम मांझी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक साल में दो बार पार्टी की ओर से आयोजित की जाती है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में पार्टी पिछड़ी हुई है उस पर विशेष ध्यान दे रही है। जहां संगठन कमजोर है, वहां कार्य कर रही है।
जीतनराम मांझी ने कहा कि हमारी पार्टी NDA का हिस्सा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अगुवाई में देश और राज्य विकास की और बढ़ रहा है। उन्होंने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियों की भी सराहना की। और कहा कि भारत को आने दिनों में 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य है।
जीतनराम मांझी ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाने के लिए लड़ाई हो रही है लेकिन NDA गठबंधन के लोग विकास की बात कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिहार सहित पूरे देश को उन्नति की और ले जा रहे हैं जबकि विपक्ष के पास देशहित को लेकर कोई मुख्य एजेंडा ही नहीं हैं।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update seminar HAM party bihar politics bihar politics news patna news bihar trending news