द फॉलोअप डेस्क:
बिहार (Bihar) के सारण शिक्षक निर्वाचन (Saran Teacher Constituency) क्षेत्र के चुनाव के दौरान शुक्रवार सुबह गुठनी प्रखंड कार्यालय में हादसा हो गया। सुबह करीब 9:30 बजे कार्यालय का गेट अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह सागर सीएलएफ (CLF) से जुड़ी जीविका दीदी हैं और पिछले करीब एक साल से प्रखंड कार्यालय में सफाईकर्मी के रूप में काम कर रही थीं।

गेट खोलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान डीसीएलआर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान गीता देवी कार्यालय का गेट खोल रही थीं, तभी अचानक गेट उनके ऊपर गिर गया। हादसे में उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल गीता देवी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।